.
GURUTVA JYOTISH
A Part of  GURUTVA KARYALAY
Monthly Astrology Magazines
.
You Can Read In Monthly Rashi Phal, Panchang, Festivle Deatail, Auspicious Yog, Astrology, Numerology, Vastu, Mantra, Yantra, Tantra, Easy Remedy Etc, Related Article,
Non Profitable Publication  by Public Intrest Call us : 91+9338213418, 91+9238328785
Ad By : SWASTIK SOFTECH INDIA
GURUTVA JYOTISH
Monthly Astrology Magazines
New
New
New
A Part of  GURUTVA KARYALAY
Non Profitable Publication by Public Intrest
Call: 91+9338213418, 91+9238328785
Showing posts with label Hindi. Show all posts
Showing posts with label Hindi. Show all posts

Saturday, January 28, 2012

सरस्वती मन्त्र के चमत्कार

Saraswati Mantra Prayog, शीघ्र प्रभावी सरस्वती मंत्र, सरस्वती मन्त्र के चमत्कार, सरल सरस्वती मन्त्र, लाभप्रद विद्या प्राप्ति हेतु सरस्वती मंत्र, ज्ञान वृद्धि हेतु सरस्वती मन्त्र, शिक्षा में सफलती प्राप्ति के लिए सरस्वती मन्त्र।
अत्यंत सरल सरस्वती मंत्र प्रयोग


प्रतिदिन सुबह स्नान इत्यादि से निवृत होने के बाद मंत्र जप आरंभ करें। अपने सामने मां सरस्वती का यंत्र या चित्र स्थापित करें । अब चित्र या यंत्र के ऊपर श्वेत चंदन, श्वेत पुष्प व अक्षत (चावल) भेंट करें और धूप-दीप जलाकर देवी की पूजा करें और अपनी मनोकामना का मन में स्मरण करके स्फटिक की माला से किसी भी सरस्वती मंत्र की शांत मन से एक माला फेरें।

सरस्वती मूल मंत्र - ॐ ऎं सरस्वत्यै ऎं नमः।

सरस्वती मंत्र - ॐ ऐं ह्रीं क्लीं महासरस्वती देव्यै नमः।



सरस्वती गायत्री मंत्र -

१ - ॐ सरस्वत्यै विधमहे, ब्रह्मपुत्रयै धीमहि । तन्नो देवी प्रचोदयात।

२ - ॐ वाग देव्यै विधमहे काम राज्या धीमहि । तन्नो सरस्वती: प्रचोदयात।



Original source

शिक्षा में सफलती प्राप्ति के लिए सरस्वती मन्त्र

सरस्वती मन्त्र, विद्या प्राप्ति हेतु सरस्वती मंत्र, ज्ञान वृद्धि हेतु सरस्वती मन्त्र, शिक्षा में सफलती प्राप्ति के लिए सरस्वती मन्त्र। Vidhaya Prapti Ke liye Saraswati Mantra, Saraswati Mantra for Education, 

विद्या प्राप्ति के लिये सरस्वती मंत्र


घंटाशूलहलानि शंखमुसले चक्रं धनुः सायकं हस्ताब्जैर्दघतीं धनान्तविलसच्छीतांशु तुल्यप्रभाम्‌।
गौरीदेहसमुद्भवा त्रिनयनामांधारभूतां महापूर्वामत्र सरस्वती मनुमजे शुम्भादि दैत्यार्दिनीम्‌॥


भावार्थ: जो अपने हस्त कमल में घंटा, त्रिशूल, हल, शंख, मूसल, चक्र, धनुष और बाण को धारण करने वाली, गोरी देह से उत्पन्ना, त्रिनेत्रा, मेघास्थित चंद्रमा के समान कांति वाली, संसार की आधारभूता, शुंभादि दैत्य का नाश करने वाली महासरस्वती को हम नमस्कार करते हैं। माँ सरस्वती जो प्रधानतः जगत की उत्पत्ति और ज्ञान का संचार करती है।


उपरोक्त मंत्र को प्रतिदिन जाप करने से विद्या की प्राप्ति होती है।


Original source

सरस्वती का जन्मदिन (वसंत पंचमी)

देवी सरस्वती का पूजन, सरस्वती की आराधना, सरस्वती वंदना, सरस्वती देवी उपासना, मां सरस्वती पर्व,, वसंत पंचमी, श्री पंचमी, Vasant Panchamee, Sarasvati poojaa, saraswati puja, saraswati devi, Festivle, Vasant Panchami

स्वर, शिक्षा और सरस्वती का त्यौहार – वसंत पंचमी

वसंत ऋतु के आगमन का समाचार और विद्या की देवी सरस्वती के जन्मदिन की खुशियों को लेकर आज वंसत पंचमी का त्यौहार आया है. प्रकृति और विद्या के प्रति अपने समर्पण को दर्शाने का यह सबसे बेहतरीन मौका है. ठंडी के बाद मौसम अपने सबसे रंगीन रुप में करवट लेता है और पेड़ों पर निकली नई कोपलें इस शुभ-संकेत देती हैं. आज के दिन पितृ तर्पण और कामदेव की पूजा का भी विधान है. वसंत पंचमी को श्री पंचमी तथा ज्ञान पंचमी भी कहते हैं.

Saraswati- Vasant Panchmi
वसंत पंचमी मुख्यत: मां सरस्वती के प्रकट होने के उपक्ष्य में मनाया जाता है. धार्मिक ग्रंथों में ऐसी मान्यता है कि इसी दिन शब्दों की शक्ति मनुष्य की झोली में आई थी. हिंदू धर्म में देवी शक्ति के जो तीन रूप हैं -काली, लक्ष्मी और सरस्वती, इनमें से सरस्वती वाणी और अभिव्यक्ति की अधिष्ठात्री हैं. सृष्टि के प्रारंभिक काल में भगवान विष्णु की आज्ञा से ब्रह्माजी ने मनुष्य योनि की रचना की. पर अपने प्रारंभिक अवस्था में मनुष्य मूक था और धरती बिलकुल शांत थी. ब्रह्माजी ने जब धरती को मूक और नीरस देखा तो अपने कमंडल से जल लेकर छिटका दिया., जिससे एक अद्भुत शक्ति के रूप में चतुर्भुजी सुंदर स्त्री प्रकट हुई. जिनके एक हाथ में वीणा एवं दूसरा हाथ वर मुद्रा में था. इस जल से हाथ में वीणा धारण किए जो शक्ति प्रगट हुई, वह सरस्वती कहलाई. उनके वीणा का तार छेड़ते ही तीनों लोकों में कंपन हो गया (यानी ऊर्जा का संचार आरंभ हुआ) और सबको शब्द और वाणी मिल गई.


सरस्वती कला, ज्ञान और विद्या की देवी है. उन्हें पवित्रता, सिद्धि, शक्ति और समृद्धि की देवी भी माना गया है. इनकी सबसे पहले पूजा श्रीकृष्ण और ब्रह्माजी ने ही की है. देवी सरस्वती ने जब श्रीकृष्ण को देखा तो उनके रूप पर मोहित हो गईं और पति के रूप में पाने की इच्छा करने लगीं. भगवान कृष्ण को इस बात का पता चलने पर उन्होंने कहा कि वे तो राधा के प्रति समर्पित हैं. परंतु सरस्वती को प्रसन्न करने के लिए उन्होंने वरदान दिया कि प्रत्येक विद्या की इच्छा रखनेवाला माघ मास की शुक्ल पंचमी को तुम्हारा पूजन करेगा. यह वरदान देने के बाद स्वयं श्रीकृष्ण ने पहले देवी की पूजा की.

देवी भागवत में उल्लेख है कि माघ शुक्ल पक्ष की पंचमी को ही संगीत, काव्य, कला, शिल्प, रस, छंद, शब्द शक्ति जीव को प्राप्त हुई थी. सरस्वती प्रकृति की देवी भी हैं. वसंत पंचमी पर पीले वस्त्र पहनने, हल्दी से सरस्वती की पूजा और हल्दी का ही तिलक लगाने का विधान है. यह सब भी प्रकृति का ही श्रृंगार है. पीला रंग इस बात का भी द्योतक है कि फसलें पकने वाली हैं. पीला रंग समृद्धि का सूचक कहा गया है.

यह त्यौहार आज अपने मूल रुप से थोड़ा कमजोर नजर आता है लेकिन हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि जीवन में विद्या के बिना कुछ भी पाना बेहद जटिल है. विद्या की देवी के पूजन के साथ आज हमें प्रकृति के प्रति अपना आभार प्रकट करना चाहिए.

Original source

मां सरस्वती का विद्या प्राप्ति मंत्र

Saraswati Mantra, saraswati stotram, सरस्वती मन्त्र, मां सरस्वती का चमत्कारी मन्त्र, विद्या प्राप्ति मंत्र, ज्ञान वृद्धि मन्त्र 


॥ सरस्वती मंत्र ॥


या कुंदेंदु तुषार हार धवला या शुभ्र वृस्तावता ।
या वीणा वर दण्ड मंडित करा या श्वेत पद्मसना ।।

या ब्रह्माच्युत्त शंकर: प्रभृतिर्भि देवै सदा वन्दिता ।
सा माम पातु सरस्वती भगवती नि:शेष जाड्या पहा ॥१॥

भावार्थ: जो विद्या की देवी भगवती सरस्वती कुन्द के फूल, चंद्रमा, हिमराशि और मोती के हार की तरह श्वेत वर्ण की हैं और जो श्वेत वस्त्र धारण करती हैं, जिनके हाथ में वीणा-दण्ड शोभायमान है, जिन्होंने श्वेत कमलों पर अपना आसन ग्रहण किया है तथा ब्रह्मा, विष्णु एवं शंकर आदि देवताओं द्वारा जो सदा पूजित हैं, वही संपूर्ण जड़ता और अज्ञान को दूर कर देने वाली माँ सरस्वती आप हमारी रक्षा करें।


Original source

विद्या और ज्योतिषीय

vidya aur Jyotish | Vidhya or Jyotish, Astrology and Education, Education in Hindu Astrology, सरस्वती और विद्या, विध्या, ज्ञान की देवी सरस्वती, उच्च शिक्षा और ज्योतिष योग


विद्या और ज्योतिषीय

हर माता-पिता की कामना होती है कि उनका बच्चें परीक्षा में उच्च अंकों से उत्तीर्ण हो एवं उसे सफलता मिले। उच्च अंकों का प्रयास तो सभी बच्चें करते हैं पर कुछ बच्चें असफल भी रह जाते हैं। कई बच्चों की समस्या होती है कि कड़ी मेहनत के बावजूद उन्हें अधिक याद नहीं रह पाता, वे कुछ जबाव भूल जाते हैं। जिस वजह से वे बच्चें परीक्षा में उच्च अंकों से उत्तीर्ण नहीं होपाते या असफल होजाते हैं। ज्योतिष के अनुशार असफलता का कारण बच्चें की जन्मकुंडली में चंद्रमा और बुध का अशुभ प्रभाव है।


चंद्रमा और बुध का संबंध विद्या से हैं, क्योकि मन-मस्तिष्क का कारक चंद्रमा है, और जब चंद्र अशुभ हो तो चंचलता लिए होता है तो मन-मस्तिष्क में स्थिरता या संतुलन नहीं रहता हैं, एवं बुध की अशुभता की वजह से बच्चें में तर्क व कुशाग्रता की कमी आती है। इस वजह से बच्चें का मन पढाई मे कम लगता हैं और अच्छे अंकों से बच्चा उत्तीर्ण नहीं हो पाता।

भारतीय ऋषि मुनिओं ने विद्या का संबंध विद्या की देवी सरस्वती से बताय हैं। तो जिस बच्चें की जन्मकुंडली में चंद्रमा और बुध का अशुभ प्रभावो हो उसे विद्या की देवी सरस्वती की कृपा भी नहीं होती। एसे मे मां सरस्वती को प्रसन्न कर उनकी कृपा प्राप्त चंद्रमा और बुध ग्रहों के अशुभ प्रभाव कम कर शुभता प्राप्त की जा सकती है।

मां सरस्वती को प्रसन्न कर उनकी कृपा प्राप्त करने का तत्पर्य यह कतई ना समजे की सिर्फ मां की पूजा-अर्चना करने से बच्चा परीक्षा में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हो एवं उसे सफलता मिल जायेगी क्योकि मां सरस्वती उन्हीं बच्चों की मदद करती हैं, जो बच्चे मेहनत मे विश्वास करेते और मेहनत करते हैं। बिना मेहनत से कोइ मंत्र-तंत्र-यंत्र परीक्षा में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होने मे सहायता नहीं करता है। मंत्र-तंत्र-यंत्र के प्रयोग से एक तरह की सकारत्मक सोच उत्पन्न होती है जो बच्चें को पढाई मे उस्की स्मरण शक्ती का विकास करती हैं।


Original source


मां सरस्वती देवी उपासना

देवी सरस्वती का पूजन, सरस्वती की आराधना, सरस्वती वंदना, सरस्वती देवी उपासना, मां सरस्वती पर्व, वसंत पंचमी, Vasant Panchamee, Sarasvati poojaa, saraswati puja, saraswati devi, Festivle, Vasant पंचमी

मां सरस्वती की उपासना का पर्व
वसंत
ND
आचार्य गोविन्द बल्लभ जोशी 


माघ शुक्ल पंचमी को मनाए जाने वाले सारस्वत महोत्सव का महत्व निराला है। मां सरस्वती विद्या, बुद्धि, ज्ञान और वाणी की अधिष्ठात्री देवी हैं तथा शास्त्र ज्ञान को देने वाली है। भगवती शारदा का मूलस्थान अमृतमय प्रकाशपुंज है। जहां से वे अपने उपासकों के लिए निरंतर पचास अक्षरों के रूप में ज्ञानामृत की धारा प्रवाहित करती हैं। उनका विग्रह शुद्ध ज्ञानमय, आनन्दमय है। उनका तेज दिव्य एवं अपरिमेय है और वे ही शब्द ब्रह्म के रूप में पूजी जाती हैं। 


सृष्टि काल में ईश्वर की इच्छा से आद्याशक्ति ने अपने को पांच भागों में विभक्त कर लिया था। वे राधा, पद्मा, सावित्री, दुर्गा और सरस्वती के रूप में प्रकट हुई थीं। उस समय श्रीकृष्ण के कण्ठ से उत्पन्न होने वाली देवी का नाम सरस्वती हुआ। श्रीमद्देवीभागवत और श्रीदुर्गा सप्तशती में भी आद्याशक्ति द्वारा अपने आपको तीन भागों में विभक्त करने की कथा है। आद्याशक्ति के ये तीनों रूप महाकाली, महालक्ष्मी और महासरस्वती के नाम से संसार में जाने जाते हैं।

भगवती सरस्वती सत्वगुणसंपन्न हैं। इनके अनेक नाम हैं, जिनमें से वाक्‌, वाणी, गिरा, भाषा, शारदा, वाचा, श्रीश्वरी, वागीश्वरी, ब्राह्मी, गौ, सोमलता, वाग्देवी और वाग्देवता आदि प्रसिद्ध हैं। ब्राह्मणग्रंथों के अनुसार वाग्देवीर ब्रह्मस्वरूपा, कामधेनु, तथा समस्त देवों की प्रतिनिधि हैं। ये ही विद्या, बुद्धि और सरस्वती हैं। इस प्रकार देवी सरस्वती की पूजा एवं आराधना के लिए माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि वसंत पंचमी को ही इनका अवतरण दिवस माना जाता है। 

अतः वागीश्वरी जयंती एवं श्री पंचमी के नाम से भी इस तिथि को जाना जाता है। इस दिन इनकी विशेष अर्चा-पूजा तथा व्रतोत्सव के द्वारा इनके सांनिध्य प्राप्ति की साधना की जाती है। सरस्वती देवी की इस वार्षिक पूजा के साथ ही बालकों के अक्षरारंभ एवं विद्यारंभ की तिथियों पर भी सरस्वती पूजन का विधान है।

भगवती सरस्वती की पूजा हेतु आजकल सार्वजनिक पूजा पंडालों की रचना करके उसमें देवी सरस्वती की मूर्ति स्थापित करने एवं पूजन करने का प्रचलन दिखाई पड़ता है, किंतु शास्त्रों में वाग्देवी की आराधना व्यक्तिगत रूप में ही करने का विधान बतलाया गया है। 

भगवती सरस्वती के उपासक को माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को प्रातःकाल में भगवती सरस्वती की पूजा करनी चाहिए। 
इसके एक दिन पूर्व अर्थात्‌ माघ शुक्ल पूजा करनी चाहिए। इसके एक दिन पूर्व अर्थात्‌ माघ शुक्ल चतुर्थी को वागुपासक संयम, नियम का पालन करें। इसके बाद माघ शुक्ल पंचमी को प्रातःकाल उठकर घट (कलश) की स्थापना करके उसमें वाग्देवी का आह्वान करे तथा विधिपूर्वक देवी सरस्वती की पूजा करें। 

पूजन कार्य में स्वयं सक्षम न हो तो किसी ज्ञानी कर्मकांडी या कुलपुरोहित से दिशा-निर्देश से पूजन कार्य संपन्न करें।


मां
ND

भगवती सरस्वती की पूजन प्रक्रिया में सर्वप्रथम आचमन, प्राणयामादि के द्वारा अपनी बाह्यभ्यंतर शुचिता संपन्न करे। फिर सरस्वती पूजन का संकल्प ग्रहण करे। इसमें देशकाल आदि का संकीर्तन करते हुए अंत में 'यथोपलब्धपूजनसामग्रीभिः भगवत्याः सरस्वत्याः पूजनमहं करिष्ये।' पढ़कर संकल्प जल छोड़ दें। तत्पश्चात आदि पूजा करके कलश स्थापित कर उसमें देवी सरस्वती साद आह्वान करके वैदिक या पौराणिक मंत्रों का उच्चारण करते हुए उपचार सामग्रियां भगवती को सादर समर्पित करे। 


'श्री ह्यीं सरस्वत्यै स्वाहा' इस अष्टाक्षर मंत्र से प्रन्येक वस्तु क्रमशः श्रीसरस्वती को समर्पण करे। अंत में देवी सरस्वती की आरती करके उनकी स्तुति करे। स्तुति गान के अनन्तर सांगीतिक आराधना भी यथासंभव करके भगवती को निवेदित गंध पुष्प मिष्आत्रादि का प्रसाद ग्रहण करना चाहिए। पुस्तक और लेखनी में भी देवी सरस्वती का निवास स्थान माना जाता है तथा उसकी पूजा की जाती है।

देवी भागवत एवं ब्रह्मवैवर्तपुराण में वर्णित आख्यान में पूर्वकाल में श्रीमन्नरायण भगवान ने वाल्मीकि को सरस्वती का मंत्र बतलाया था। जिसके जप से उनमें कवित्व शक्ति उत्पन्न हुई थी। भगवान नारायण द्वारा उपदिष्ट वह अष्टाक्षर मंत्र इस प्रकार है- 'श्रीं ह्वीं सरस्वत्यै स्वाहा।' इसका चार लाख जप करने से मंत्र सिद्धि होती है। 

आगम ग्रंथों में इनके कई मंत्र निर्दिष्ट हैं, जिनमें 'अं वाग्वादिनि वद वद स्वाहा।' यह सबीज दशाक्षर मंत्र सर्वार्थसिद्धिप्रद तथा सर्वविद्याप्रदायक कहा गया है। ब्रह्मवैवर्तपुराण में उनका एक मंत्र इस प्रकार है- 'ॐ ऐं ह्वीं श्रीं क्लीं सरस्वत्यै बुधजनन्यै स्वाहा।' 

ऐसा उल्लेख आता है कि महर्षि व्यास जी की व्रतोपासना से प्रसन्न होकर ये उनसे कहती हैं- व्यास! तुम मेरी प्रेरणा से रचित वाल्मीकि रामायण को पढ़ो, वह मेरी शक्ति के कारण सभी काव्यों का सनातन बीज बन गया है। उसमें श्रीरामचरित के रूप में मैं साक्षात्‌ मूर्तिमती शक्ति के रूप में प्रतिष्ठित हूं-

पठ रामायणं व्यास काव्यबीजं सनातनम्‌। यत्र रामचरितं स्यात्‌ तदहं तत्र शक्तिमान॥

भगवती सरस्वती के इस अद्भुत विश्वविजय कवच को धारण करके ही व्यास, ऋष्यश्रृंग, भरद्वाज, देवल तथा जैगीषव्य आदि ऋषियों ने सिद्धि पाई थी। इस कवच को सर्वप्रथम रासरासेश्वर श्रीकृष्ण ने गोलोक धाम के वृंदावन नामक अरण्य में रासोत्सव के समय रासमंडल के वृंदावन नामक अरण्य में रासोत्सव के समय रासमंडल में ब्रह्माजी से कहा था। 

तत्पश्चात ब्रह्माजी ने गंधमादन पर्वतपर भृगुमुनि को इसे दिया था। भगवती सरस्वती की उपासना (काली के रूप में) करके ही कवि कुलगुरु कालिदास ने ख्याति पाई। गोस्वामी जी कहते हैं कि देवी गंगा और सरस्वती दोनों एक समान ही पवित्रकारिणी हैं। एक पापहारिणी और एक अविवेक हारिणी हैं-

पुनि बंदउं सारद सुरसरिता। जुगल पुनीत मनोहर चरिता।
मज्जन पान पाप हर एका। कहत सुनत एक हर अबिबेका।

भगवती सरस्वती विद्या की अधिष्ठातृ देवी हैं और विद्या को सभी धनों में प्रधान धन कहा गया है। विद्या से ही अमृतपान किया जा सकता है। विद्या और बुद्धि की अधिष्ठात्‌ देवी सरस्वती की महिमा अपार है। देवी सरस्वती के द्वादश नाम हैं। जिनकी तीनों संध्याओं में इनका पाठ करने से भगवती सरस्वती उस मनुष्य की जिह्वा पर विराजमान हो जाती हैं।
Original source

Tuesday, October 25, 2011

दीपावली पूजन मुहूर्त (26-अक्तूबर-2011)

deepawali 2011, 26 October, Subh Muhurat, auspicious timings,  deepawali 2011, Lakshmi Puja on deepavali 2011, Laxmi poojaa diwali date 2011, Deepawali- Festival of Light Festival History and Information od Dipawali, Deepawali, auspicious timings for Hindu festival Diwali, diwali celebrations, deepavali puja, deepawali pujan, deepavali, deewali, deepawali, diwali, divali, dipawali, deepavali 2011, festival of lights, diwali festival days, diwali five days festival, diwali festival days, diwali india, dhanteras, choti diwali, lakshmi puja, lakshmi puja on diwali, padwa, govardhan puja, Bhai Duj, bhai dooj, Diwali celebrations, Goverdhan Pooja, Bhratri Dooj, diwali 2011, diwali gifts, diwali india, diwali festival celebration, Get the information on five days of diwali, लक्ष्मी पूजन, लक्ष्मी पूजा, दिपावली शुभ मुहूर्त, दीपावली शुभ महूरत, दिवाली की पूजा, दिपावली पर दीपदानलक्ष्मी पुजन, लक्ष्मी पुजा, दिपावली, दीपावली, दीपावलि, दिपावलि, दिवाली, दीवाली, दिवालि, दीवालि, दिबाली, दीपाबली, લક્ષ્મી પૂજન, લક્ષ્મી પૂજા, દિપાવલી શુભ મુહૂર્ત, દીપાવલી શુભ મહૂરત, દિવાલી કી પૂજા, દિપાવલી પર દીપદાનલક્ષ્મી પુજન, લક્ષ્મી પુજા, દિપાવલી, દીપાવલી, દીપાવલિ, દિપાવલિ, દિવાલી, દીવાલી, દિવાલિ, દીવાલિ, દિબાલી, દીપાબલી, ಲಕ್ಷ್ಮೀ ಪೂಜನ, ಲಕ್ಷ್ಮೀ ಪೂಜಾ, ದಿಪಾವಲೀ ಶುಭ ಮುಹೂರ್ತ, ದೀಪಾವಲೀ ಶುಭ ಮಹೂರತ, ದಿವಾಲೀ ಕೀ ಪೂಜಾ, ದಿಪಾವಲೀ ಪರ ದೀಪದಾನಲಕ್ಷ್ಮೀ ಪುಜನ, ಲಕ್ಷ್ಮೀ ಪುಜಾ, ದಿಪಾವಲೀ, ದೀಪಾವಲೀ, ದೀಪಾವಲಿ, ದಿಪಾವಲಿ, ದಿವಾಲೀ, ದೀವಾಲೀ, ದಿವಾಲಿ, ದೀವಾಲಿ, ದಿಬಾಲೀ, ದೀಪಾಬಲೀ, லக்ஷ்மீ பூஜந, லக்ஷ்மீ பூஜா, திபாவலீ ுப முஹூர்த, தீபாவலீ ுப மஹூரத, திவாலீ கீ பூஜா, திபாவலீ பர தீபதாநலக்ஷ்மீ புஜந, லக்ஷ்மீ புஜா, திபாவலீ, தீபாவலீ, தீபாவலி, திபாவலி, திவாலீ, தீவாலீ, திவாலி, தீவாலி, திபாலீ, தீபாபலீ, లక్ష్మీ పూజన, లక్ష్మీ పూజా, దిపావలీ శుభ ముహూర్త, దీపావలీ శుభ మహూరత, దివాలీ కీ పూజా, దిపావలీ పర దీపదానలక్ష్మీ పుజన, లక్ష్మీ పుజా, దిపావలీ, దీపావలీ, దీపావలి, దిపావలి, దివాలీ, దీవాలీ, దివాలి, దీవాలి, దిబాలీ, దీపాబలీ, ലക്ഷ്മീ പൂജന, ലക്ഷ്മീ പൂജാ, ദിപാവലീ ശുഭ മുഹൂര്ത, ദീപാവലീ ശുഭ മഹൂരത, ദിവാലീ കീ പൂജാ, ദിപാവലീ പര ദീപദാനലക്ഷ്മീ പുജന, ലക്ഷ്മീ പുജാ, ദിപാവലീ, ദീപാവലീ, ദീപാവലി, ദിപാവലി, ദിവാലീ, ദീവാലീ, ദിവാലി, ദീവാലി, ദിബാലീ, ദീപാബലീ, ਲਕ੍ਸ਼੍ਮੀ ਪੂਜਨ, ਲਕ੍ਸ਼੍ਮੀ ਪੂਜਾ, ਦਿਪਾਵਲੀ ਸ਼ੁਭ ਮੁਹੂਰ੍ਤ, ਦੀਪਾਵਲੀ ਸ਼ੁਭ ਮਹੂਰਤ, ਦਿਵਾਲੀ ਕੀ ਪੂਜਾ, ਦਿਪਾਵਲੀ ਪਰ ਦੀਪਦਾਨਲਕ੍ਸ਼੍ਮੀ ਪੁਜਨ, ਲਕ੍ਸ਼੍ਮੀ ਪੁਜਾ, ਦਿਪਾਵਲੀ, ਦੀਪਾਵਲੀ, ਦੀਪਾਵਲਿ, ਦਿਪਾਵਲਿ, ਦਿਵਾਲੀ, ਦੀਵਾਲੀ, ਦਿਵਾਲਿ, ਦੀਵਾਲਿ, ਦਿਬਾਲੀ, ਦੀਪਾਬਲੀ, লক্ষ্মী পূজন, লক্ষ্মী পূজা, দিপাৱলী শুভ মুহূর্ত, দীপাৱলী শুভ মহূরত, দিৱালী কী পূজা, দিপাৱলী পর দীপদানলক্ষ্মী পুজন, লক্ষ্মী পুজা, দিপাৱলী, দীপাৱলী, দীপাৱলি, দিপাৱলি, দিৱালী, দীৱালী, দিৱালি, দীৱালি, দিবালী, দীপাবলী, ଲକ୍ଷ୍ମୀ ପୂଜନ, ଲକ୍ଷ୍ମୀ ପୂଜା, ଦିପାଵଲୀ ଶୁଭ ମୁହୂର୍ତ, ଦୀପାବଲୀ ଶୁଭ ମହୂରତ, ଦିବାଲୀ କୀ ପୂଜା, ଦିପାବଲୀ ପର ଦୀପଦାନଲକ୍ଷ୍ମୀ ପୁଜନ, ଲକ୍ଷ୍ମୀ ପୁଜା, ଦିପାବଲୀ, ଦୀପାବଲୀ, ଦୀପାବଲି, ଦିପାଵଲି, ଦିଵାଲୀ, ଦୀବାଲୀ, ଦିବାଲି, ଦୀଵାଲି, ଦିବାଲୀ, ଦୀପାବଲୀ,
दीपावली पूजन मुहूर्त (26-अक्तूबर-2011)
लेख साभार: गुरुत्व ज्योतिष पत्रिका (अक्टूबर-2011)

मां लक्ष्मी कि कृपा प्राप्त करने हेतु एवं उनका स्थायी निवास हो सके इस उद्देश्य से घर-दुकान-व्यवसायिक कार्यालय में दीपावली के दिन लक्ष्मी पूजन हेतु दिन के सबसे शुभ मुहूर्त को लिया जाता हैं. इस वर्ष दीपावली का पर्व बुधवार , 26 अक्तूबर, 2011 में कार्तिक मास कि अमावस्या, चित्रा एवं स्वाति नक्षत्र में, प्रीती योग में मनाया जायेगा. दीपावली के दिन अमावस्या तिथि, प्रदोष काल, शुभ लग्न चौघा़डिया मुहूर्त विशेष का अत्याधिक महत्व होता हैंGURUTVA KARYALAY | GURUTVA JYOTISH
26 अक्तूबर, 2011 के दिन सूर्योदयी नक्षत्र चित्रा, लेकिन रात्री 09:43:33 बजे बाद स्वाती नक्षत्र रहेगा, इस दिन सूर्योदयी योग विष्कुंभ संध्या 06:29:37 बजे बाद प्रीति योग रहेगा। सूर्योदयी करण चतुष्पाद दोपहर 03:19:36 बजे पश्चयात नाग करण रहेगा। सूर्योदय के समय चन्द्रमा कन्या राशि में दोपहर 11:16:00 बजे तुला राशि में भ्रमण करेगा। GURUTVA KARYALAY | GURUTVA JYOTISH
प्रदोष काल 2 घण्टे एवं 24 मिनट का होता हैं। अपने शहर के सूर्यास्त समय अवधि से लेकर अगले 2 घण्टे 24 मिनट कि समय अवधि को प्रदोष काल माना जाता हैं। अलग- अलग शहरों में प्रदोष काल के निर्धारण का आधार सूर्योस्त समय के अनुशार निर्धारीत करना चाहिये।
दीपावली प्रदोष काल मुहूर्त अपने शहर के सूर्यास्त समय से 2 घन्टे 24 मिनट तक का समय शुभ मुहूर्त समय के लिये प्रयोग किया जाता हैं. इसे प्रदोष काल समय कहा जाता हैं। इस वर्ष 26 अक्तूबर, 2011 (दीपावली) को भारतीय समय अनुशार नई दिल्ली में सूर्यास्त संध्या 05 बज कर 42 मिनिट पर होगा। संध्या  05 बज कर 42 मिनिट से आरम्भ होकर रात के 08 बजकर 06 मिनट तक का समय प्रदोष काल रहेगा। GURUTVA KARYALAY | GURUTVA JYOTISH
26 अक्तूबर, 2011 को प्रदोष काल में भी स्थिर लग्न (वृषभ राशि) हो रहा हैं, स्थिर लग्न का समय सबसे उतम माना जाता हैं। दिपावली के दिन प्रदोष काल व स्थिर लग्न दोनों का संयोग संध्या 06:46:37 बजे से लेकर रात्री 08:42:04 बजे तक का समय रहेगा। प्रदोष काल के दौरान संध्या 07:20 बजे से 08:58 बजे तक शुभ चौघडिया होने से मुहुर्त की शुभता में वृद्धि होती हैं। GURUTVA KARYALAY | GURUTVA JYOTISH
जिसमें विशेष रूप से श्री गणेशपूजन, श्री महालक्ष्मी पूजन, कुबेर पूजन, व्यापारिक खातों का पूजन, दीपदान एवं ……………..>>
>> Read Full Article Please Read GURUTVA JYOTISH  OCT-2011 .
दीपावली चौघडियां मुहूर्त
दीपावली चौघ़डिया मुहूर्त समय ……………..>>
>> Read Full Article Please Read GURUTVA JYOTISH  OCT-2011
लक्ष्मी पूजा मुहूर्त दीपावाली के दिन
·         लाभ मुहूर्त सुबह में 6:13:50 से 7:40:53 तक
·         अमृत मुहूर्त सुबह में 7:40:53 से 09:07:57 तक
·         शुभ मुहूर्त दोपहर में ……………..>>
·         चर मुहूर्त दोपहर में 02:56:12 से 04:23:16 तक
·         लाभ मुहूर्त दोपहर में ……………..>>
·         शुभ मुहूर्त संध्या में 07:23:16  से 08:56:12 तक
·         शुभ मुहूर्त संध्या में 07:23:16  से 08:56:12 तक
·         अमृत मुहूर्त रात में ……………..>>
·         चर मुहूर्त रात में 10:29:08 से रात 12:02:04 तक
नोट: उपरोक्त वर्णित सूर्यास्त का समय निरधारण नई दिल्ली के अक्षांश रेखांश के अनुशार आधुनिक पद्धति से किया गया हैं। इस विषय में विभिन्न मत एवं सूर्यास्त ज्ञात करने का तरीका भिन्न होने के कारण सूर्यास्त समय का निरधारण भिन्न हो सकता हैं। सूर्यास्त समय का निरधारण स्थानिय सूर्यास्त के अनुशार हि करना उचित होगा।

संपूर्ण लेख पढने के लिये कृप्या गुरुत्व ज्योतिष -पत्रिका अक्टूबर -2011 का अंक पढें।
इस लेख को प्रतिलिपि संरक्षण (Copy Protection) के कारणो से यहां संक्षिप्त में प्रकाशित किया गया हैं।
>> गुरुत्व ज्योतिष पत्रिका (अक्टूबर -2011)
OCT-2011





पाठको की पसंद